रणबीर-आलिया की शादी की इन इनसाइड तस्वीरों से नहीं हटेंगी निगाहें

रणबीर कपूर की कजिन और जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने तो इस शादी में खूब धमाल मचाया है। रणबीर की सगी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ करीना ने खूबसूरत तस्वीर क्लिक करवाई है।

Arrow

रणबीर और रणधीर कपूर की इस तस्वीर को करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। रणबीर और रणधीर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Arrow

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ क्लिक करवाई गई इस खूबसूरत तस्वीर को करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ ही करिश्मा ने कपल को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।

Arrow

रणबीर-आलिया की शादी से सामने आई करीना कपूर खान और उनके छोटे बेटे जेह अली खान की यह तस्वीर इतनी प्यारी है कि आप आसानी से इनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

Arrow

करीना और करिश्मा ने अपने कजिन रणबीर कपूर की शादी के हर एक पल को खूब एन्जॉय किया है। इस तस्वीर में उनके साथ रिद्धिमा भी नजर आ रही हैं।

Arrow

करीना कपूर खान और करण जौहर की बॉन्डिंग के बारे में तो हर कोई जानता है। जब दो जिगरी यार मिले और तस्वीर ना क्लिक करवाए? ऐसा हो सकता है भला?

Arrow

बेटे की शादी में दौड़-भाग के बीच नीतू कपूर ने भी लोगों के साथ खूबसूरत तस्वीरें क्लिक करवाने का समय निकाल ही लिया।

Arrow

कपूर खानदान की यह फोटो तो वाकई में लाजवाब है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के करीबी दोस्त अयान मुखर्जी भी इस शादी में शरीक हुए थे। रणबीर की बहन रिद्धिमा संग भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है।

Arrow