तैमूर और जेह को संभालने के लिए नैनी को मोटी सैलरी देती हैं करीना कपूर

Arrow

बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों को आपने अक्सर प्ले एरिया या एयरपोर्ट पर नैनी की गोद में देखा होगा. इसकी वजह ये है कि एक्ट्रेसेस अपने काम में इतनी बिजी होती हैं कि वो हर वक्त अपने बच्चों को ख्याल नहीं रख पातीं.

Arrow

तैमूर और जेह को संभालने वाली नैनी का नाम सावित्री है. जो बी-टाउन में काफी फेमस हैं और हर वक्त तैमूर और जेह के साथ देखी जाती हैं. इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार इनकी सैलरी 1.5 लाख रुपए प्रति महीना है.

सावित्री का काम तैमूर और जेह का घर और बाहर दोनों जगह अच्छी तरह से ख्याल रखना है. इसके साथ ही वो शाम को तैमूर को बाहर खेलने के लिए भी ले जाती हैं.

Arrow

इसके अलावा सावित्री तैमूर की सभी जरूरतों का भी ख्याल रखती हैं. ये सावित्री की ही जिम्मेदारी है कि तैमूर वक्त पर हेल्दी खाना खाए और टाइम पर सो भी जाए.

Arrow

इसके साथ ही जब भी करीना कपूर खान फैमिली के साथ वेकेशन पर जाती हैं तो सावित्री को कई बार साथ तैमूर और जेह का ध्यान रखने के लिए साथ ले जाती हैं.

Arrow

बता दें कि तैमूर का ख्याल रखने के लिए सावित्री को एक हाई-प्रोफाइल एजेंसी के जरिए काम पर रखा गया था. इसलिए तैमूर का ख्याल रखने के लिए अलावा उनकी जिम्मेदारी इस फैमिली की निजी बातों के बारे में गोपनीयता बनाए रखना भी है.

Arrow