IND vs NZ Test / चौथे दिन का खेल समाप्त, न्यूजीलैंड को 107 रन का टारगेट, लाथम-कॉन्वे मौजूद

भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में 107 रनों का लक्ष्य दिया है। दूसरी पारी में भारत 462 रन पर सिमट गया, जिसमें सरफराज खान ने 150 और ऋषभ पंत ने 99 रन बनाए। चौथे दिन का खेल बारिश और खराब रोशनी के कारण जल्दी समाप्त कर दिया गया। न्यूजीलैंड का स्कोर 0/0 है।

Vikrant Shekhawat : Oct 19, 2024, 05:57 PM
IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ बेंगलुरु में चल रहे पहले टेस्ट मैच को जीतने के लिए 107 रन का टारगेट मिला है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को भारत दूसरी पारी में 462 रन पर ऑलआउट हो गया। चौथे दिन का खेल बारिश के कारण तय समय से 20 मिनट पहले समाप्त कर दिया गया। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में केवल 4 बॉल फेंके गए थे, तभी खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया। इसके कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई और स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। कीवी टीम का स्कोर 0/0 है।

इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहली पारी में 46 रन पर सिमट गई थी। जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर 356 रन की बढ़त हासिल की थी।

भारत की ओर से दूसरी पारी में सरफराज खान 150, ऋषभ पंत 99, विराट कोहली 70, रोहित शर्मा 52 और यशस्वी जायसवाल 35 रन बनाकर आउट हुए। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

न्यूजीलैंड के लिए विलियम ओरुर्के और मैट हेनरी ने 3-3 विकेट झटके। एजाज पटेल ने 2 विकेट लिए। टिम साउदी और ग्लेन फिलिप्स को 1-1 विकेट मिला।

चौथे दिन का खेल समाप्त

चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया।भारत ने अपनी दूसरी पारी में 10 विकेट पर 402 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 107 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉम लैथम और डेवॉन कॉन्वे क्रीज पर मौजूद हैं। तेज बारिश के कारण पहले ये मुकाबला बीच में रोका गया। इसके बाद अंपायर्स ने स्टंप्स का फैसला लिया।

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 107 रन का लक्ष्य

दूसरी पारी में भारतीय टीम 462 रनों पर सिमट गई। सरफराज 150 और ऋषभ पंत 99 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह मेजबानों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 106 रनों की बढ़त बनाई और लक्ष्य 107 रन का दिया। 231/3 के स्कोर से खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत चौथे दिन शानदार हुई थी। सरफराज और पंत ने मोर्चा संभाला और कीवियों के खिलाफ भारत को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों के बीच 177 रनों की साझेदारी हुई। सरफराज 150 और पंत 99 रन बनाकर आउट हुए। पहले सत्र में भारत ने कोई विकेट नहीं गंवाया। हालांकि, दूसरे सत्र गेंद बदलते ही भारतीय बल्लेबाजी क्रम का बिखरना शुरू हो गया। केएल ने 12, जडेजा ने पांच, अश्विन ने 15, कुलदीप ने छह* रन बनाए जबकि बुमराह और सिराज खाता खोले बिना आउट हुए। कीवियों के लिए हेनरी और रुर्के ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि एजाज को दो विकेट मिले। वहीं, साउदी और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट चटकाया।