मुंबई / दिल्ली ने मुंबई को लगातार तीसरी बार हराया, 7 साल से अपना पहला मैच नहीं जीती इंडियंस

वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 37 रन से हरा दिया। यह मुंबई के खिलाफ उसकी लगातार तीसरी जीत है। पिछले सीजन में उसने रोहित शर्मा की टीम को दो मैच में हराया था। वहीं, मुंबई की टीम 2012 के बाद से टूर्नामेंट में अपना पहला मैच नहीं जीत सकी। ऋषभ पंत दिल्ली की जीत के हीरो रहे। उन्होंने 27 गेंद पर 78 रन की पारी खेली। दूसरी ओर, मुंबई के लिए पहला मैच खेल रहे युवराज सिंह ने भी अर्धशतक लगाया

  • दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 213 रन बनाए, मुंबई की टीम 19.2 ओवर 176 रन ही बना सकी
  • दिल्ली के लिए ऋषभ पंत ने 27 गेंद पर 78 रन बनाए, मुंबई के युवराज का भी अर्धशतक
  • मुंबई के जसप्रीत बुमराह चोटिल, वे बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे
मुंबई । वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 37 रन से हरा दिया। यह मुंबई के खिलाफ उसकी लगातार तीसरी जीत है। पिछले सीजन में उसने रोहित शर्मा की टीम को दो मैच में हराया था। वहीं, मुंबई की टीम 2012 के बाद से टूर्नामेंट में अपना पहला मैच नहीं जीत सकी। ऋषभ पंत दिल्ली की जीत के हीरो रहे। उन्होंने 27 गेंद पर 78 रन की पारी खेली। दूसरी ओर, मुंबई के लिए पहला मैच खेल रहे युवराज सिंह ने भी अर्धशतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इससे पहले दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 213 रन बनाए। मुंबई 19.2 ओवर में 176 रन ही बना सकी। जसप्रीत बुमराह चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।

बुमराह का कंधा चोटिल

दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर में बुमराह चोटिल हो गए। गेंदबाजी के दौरान वे मैदान में गिर गए। उनके बाएं कंधे में चोट लग गई। बुमराह के गिरते ही कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या और कई खिलाड़ी दौड़कर उनके पास पहुंचे। वे भारतीय टीम के मुख्य गेंदबाज है। टीम इंडिया 30 मई से 14 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी। ऐसे में बुमराह का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।