बॉलीवुड / भूमि पेडनेकर के सिर चढ़ा प्रियंका चोपड़ा के फैशन का बुखार?

अबतक के करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाने वाली भूमि पेडनेकर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 18 जुलाई, 1989 को हुआ था। आज वह अपना 31वां जन्मिदन मना रही हैं। भूमि पेडनेकर यह बात खुद स्वीकार कर चुकी हैं कि वह प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम को स्टॉक करती हैं। शायद इस स्टॉकिंग का ही असर है कि भूमि के फैशन पर भी अब 'देसी गर्ल' के स्टाइल की परछाई दिखने लगी है।

Happy Birthday Bhumi pednekar: अबतक के करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाने वाली भूमि पेडनेकर का आज  जन्मदिन है। उनका जन्म 18 जुलाई, 1989 को हुआ था। आज वह अपना 31वां जन्मिदन मना रही हैं। भूमि पेडनेकर यह बात खुद स्वीकार कर चुकी हैं कि वह प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम को स्टॉक करती हैं। शायद इस स्टॉकिंग का ही असर है कि भूमि के फैशन पर भी अब 'देसी गर्ल' के स्टाइल की परछाई दिखने लगी है।

अब आप भूमि के लेटेस्ट रेड कार्पेट अपीयरेंस को ही देख लीजिए, जिसमें वह डीप वी नेक डिजाइन का गाउन पहनी दिखाई दी थीं। यह गाउन प्रियंका चोपड़ा के उस वाइट गाउन जैसा लग रहा था जो उन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड्स के दौरान पहना था।

जिस तरह प्रियंका ने अपने वाइट गाउन से क्लीवेज एरिया को कॉन्फिडेंटली फ्लॉन्ट किया था, उसी तरह भूमि भी करती दिखीं। हालांकि, भूमि की ड्रेस में नेक एरिया पर ट्रांसपैरंट मटीरियल लगा देखा जा सकता है।

वैसे इस गाउन का हाई स्लिट डिजाइन भी इसे और बोल्ड लुक दे रहा था। वहीं भूमि का वेट लुक बैक कॉम्ब हेयरस्टाइल इसमें ग्लैमर एलिमेंट को ऐड करता दिखा। उनका यह लुक देखा जाए और उनके प्रियंका को फॉलो करने की बात को सोचा जाए तो आपको भी लगने लगेगा कि वाकई भूमि के फैशन से लेकर मेकअप पर अब प्रियंका का असर दिख रहा है।

वैसे मिसेस जोनस के ग्रैमी लुक की बात करें तो उनके गाउन के लुक को जहां विदेश में तारीफ मिली तो वहीं उनके इंडियन फैन्स को यह लुक बिल्कुल भी नहीं भाया था।

फैन्स ने सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका के इस टू मच बोल्ड लुक की आलोचना की थी। वहीं कई ने तो उन पर मीम्स भी बना डाले थे।