खेल / टोक्यो ओलंपिक्स के उद्घाटन समारोह में मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह ने लहराया भारतीय झंडा

6 बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज़ मैरी कॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक्स के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रों की परेड के दौरान भारतीय झंडा लहराया। परेड में भारतीय दल में कुल 19 ऐथलीट और 6 अधिकारी शामिल थे। परेड में प्रवेश करने वाली 205 टुकड़ियों में भारत 21वें स्थान पर था।

Vikrant Shekhawat : Jul 23, 2021, 06:05 PM
टोक्यो: पांच साल के लंबे इंतजार के बाद 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक 2020 की ओपनिंग सेरेमनी के साथ सबसे बड़े खेल आयोजन की शुरुआत हो गई है। आतिशबाजी और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ओलंपिक की शुरुआत हुई। ग्रीस के दल ने सबसे पहले मार्च-पास्ट किया। इसके बाद भारतीय दल ने 21 वें नंबर पर मार्ट-पास्ट किया। 

भारत की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और भारत की बॉक्सिंग स्टार मैरी कॉम भारत की ओर से ध्वजवाहक बने। पिछले साल कोविड 19 की वजह से टोक्यो ओलंपिक को स्थगित करना पड़ा था। इस बार बिना दर्शकों के ओलंपिक का आयोजन हो रहा है। कोविड-19 की वजह से मारे गए लोगों को भी ओपनिंग सेरेमनी में याद किया गया।