मनोरंजन / राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई की तस्वीरें सामने आईं

अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा ने शनिवार को चंडीगढ़ में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान सगाई कर ली जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। राजकुमार ने सफेद कुर्ते और चूड़ीदार के साथ मैचिंग जैकेट और स्पोर्ट्स शूज़ पहने थे जबकि पत्रलेखा सफेद रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में थीं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

बॉलिवुड: बॉलिवुड कपल राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और उससे एक दिन पहले यानी 13 नवंबर (Rajkummar Rao Patralekha engaged) को उन्होंने सगाई कर ली। राजकुमार और पत्रलेखा की सगाई चंडीगढ़ में हुई, जिसमें परिवार के लोगों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से कुछ करीबी लोग शामिल हुए।

राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई की तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सगाई की रस्म के लिए राजकुमार और पत्रलेखा ने वाइट कलर के आउटफिट पहने थे। दोनों की जोड़ी खूब जम रही थी। बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

पत्रलेखा को रिंग पहनाने से पहले राजकुमार राव (Rajkummar Rao proposed Patralekha) ने उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पत्रलेखा भी राजकुमार राव को शादी के लिए प्रपोज करती नजर आ रही हैं। प्रपोजल के बाद इस कपल ने साथ में रोमांटिक डांस भी किया।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ के लग्जरी रिजॉर्ट द ओबेरॉय सुखविलास में सगाई की। फराह खान, साकिब सलीम और हुमा कुरैशी भी सगाई में शामिल हुईं।