बॉलीवुड / मलाइका ने पहना इतना महंगा Burberry का चश्मा, यूजर्स बोले- फैशन में है

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीटाउन के सबसे चर्चित जोड़ी है। दोनों अक्सर कपल गोल सेट करते दिखते हैं। कुछ समय पहले मलाइका और अर्जुन पेरिस छुटटियां मनाने गए थे। उस वक्त उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की थीं। जिन पर फैन्स ने खूब प्यार बरसाया। अर्जुन इस वक्त यूके में हैं जहां अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर पेरिस टूर की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं।

बॉलीवुड | मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीटाउन के सबसे चर्चित जोड़ी है। दोनों अक्सर कपल गोल सेट करते दिखते हैं। कुछ समय पहले मलाइका और अर्जुन पेरिस छुटटियां मनाने गए थे।  उस वक्त उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की थीं। जिन पर फैन्स ने खूब प्यार बरसाया। अर्जुन इस वक्त यूके में हैं जहां अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर पेरिस टूर की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी तस्वीरों में कई यूजर्स का ध्यान उनके ब्लू फ्रेम वाले चश्मे पर गया जिसे दोनों ने पहना है।

चश्मे की कितनी है कीमत

पहली तस्वीर में अर्जुन कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। वह नाश्ते के लिए टेबल पर बैठे हुए हैं। उन्होंने ब्लैक टीशर्ट पहनी हुई है। दूसरी फोटो मलाइका की है। ब्रालेट टॉप के ऊपर उन्होंने स्ट्रिप्ड शर्ट और चेन पहनी है। मलाइका हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं। दोनों ही तस्वीरों में उनके चश्मे पर नजर गई। उन्होंने Burberry के सनग्लासेस पहने हुए हैं। ऑनलाइन इसकी कीमत 15,992 रुपये है। 

मलाइका ने किया कमेंट

अर्जुन ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, ‘कौन ज्यादा अच्छा लग रहा है? मेरे जवाब के लिए राइट स्वाइप करें। #throwbackmemories #paris.’ अर्जुन के पोस्ट पर मलाइका ने जवाब दिया, ‘हम्म, मैं।‘

यूजर्स का रिएक्शन

अर्जुन के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘आजकल बरबरी फैशन में है वैसे भी।‘ एक ने कमेंट किया, ‘बरबरी लोग, बरबरी बातें।‘ एक अन्य ने भी उनके सनग्लासेस के ब्रांड को नोटिस किया।