नई दिल्लीः अगले महीने से पूरे देश में त्योहारो का सीजन शुरू हो जाएगा। कोरोनाकाल में आने वाले त्योहारो के सीजन के दौरान बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। लेकिन इस बार अक्टूबर के महीने में बैंक केवल आधे महीने ही खुलेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार गजटेज, स्थानीय और दूसरा-चौथा शनिवार व रविवार मिलाकर के बैंकों में करीब 15 दिन छुट्टियां रहेंगी। हालांकि लोगों की सुविधा के लिए एटीएम में पर्याप्त नकदी की व्यवस्था रहेगी और ऑनलाइन व मोबाइल बैंकिंग भी चलती रहेगी, जिससे लोगों को काफी कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पूरे देश में कब और कहां बंद रहेंगे बैंक02 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती गजटेड छुट्टी04 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश08 अक्टूबर गुरुवार चेहल्लुम स्थानीय छुट्टी10 अक्टूबर शनिवार दूसरा शनिवार अवकाश11 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश17 अक्टूबर शनिवार कटि बिहु/मेरा चौरन हौबा ऑफ लैनिंगथौ सनामाही स्थानीय छुट्टी18 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश 23 अक्टूबर शुक्रवार दुर्गा पूजा/महासप्तमी स्थानीय छुट्टी24 अक्टूबर शनिवार महाअष्टमी/महानवमी स्थानीय छुट्टी25 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश26 अक्टूबर सोमवार दुर्गा पूजा (विजयादशमी)/ अभिगमन दिवस गजटेड छुट्टी29 अक्टूबर गुरुवार मिलाद-ए-शेरिफ (पैगंबर मोहम्मद) स्थानीय छुट्टी30 अक्टूबर शुक्रवार बारावफात (ईद-ए-मिलाद) गजटेड छुट्टी31 अक्टूबर शनिवार महर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंती/कुमार पूर्णिमा स्थानीय छुट्टी यह साफ कर दें कि बैंकों की ये सभी छुट्टियां अलग-अलग राज्य और अलग-अलग त्योहार के चलते हैं। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा।