Bollywood / प्राची देसाई ने इस तरह सेलिब्रेट किया अपना 32वां जन्मदिन

टेलीविजन इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्राची देसाई का आज जन्मदिन है। प्राची आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहीं हैं। प्राची के खास दिन पर उन्हें उनके फैंस और दोस्तों से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयाँ मिल रहीं हैं। बता दें प्राची का जन्म 12 सितंबर को 1988 में गुजरात में हुआ था। प्राची ने महज 17 साल की उम्र में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था, और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड...

Vikrant Shekhawat : Sep 14, 2020, 12:08 AM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई |  टेलीविजन इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्राची देसाई का आज जन्मदिन है। प्राची आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहीं हैं। प्राची के खास दिन पर उन्हें उनके फैंस और दोस्तों से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयाँ मिल रहीं हैं। बता दें प्राची का जन्म 12 सितंबर को 1988 में गुजरात में हुआ था। प्राची ने महज 17 साल की उम्र में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था, और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी खूब नाम कमाया।

प्राची ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रहीं हैं। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, "मेरा दिन।"

 फोटो में प्राची ब्लू कलर की आउटफिट पहने दिखाई दे रहीं हैं। फ्लोर पर बहुत सारे गुब्बारे के बीच खड़ीं होकर प्राची पोज दे रहीं हैं। चेहरे पर एक बड़ी मुस्कुराहट लिए प्राची बहुत ही सुंदर लग रहीं हैं। 

प्राची के इस पोस्ट पर फैंस और उनके दोस्त कमेंट कर उन्हें जमकर बधाइयाँ दे रहे हैं। प्राची ने अपने करियर की शुरुआत "कसम से" सीरियल से की थी, इस शो में उनके किरदार बानी को खूब पसंद किया गया। इसके बाद प्राची ने फिल्म "रॉक ऑन" से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। 

इसके बाद प्राची ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, और उन्होंने एक से एक हिट फिल्मों में काम किया। हम भी अपनी टीम की तरफ से प्राची को उनके जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।