मनोरंजन: सोशल मीडिया से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा चुकीं प्रियंका चोपड़ा 'निक जोनस की पत्नी' कहलाने पर भड़क गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं जिसमें उन्हें 'निक जोनस की पत्नी' कहकर संबोधित किया गया था। अभिनेत्री ने कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट साझा किए और पूछा कि क्या उन्हें अपने बायो में अपना आईडीएमबी लिंक जोड़ना चाहिए। प्रियंका ने यह भी पूछा कि अभी भी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार कैसे हो सकता है।प्रियंका चोपड़ा द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट में पढ़ा जा सकता है "निक जोनास की पत्नी ने गुड मॉर्निंग अमेरिका शो के दौरान मैट्रिक्स फिल्म के सह-कलाकार कीनू रीव्स के बारे में बातें कीं।'' इस खबर को पढ़ते हुए प्रियंका ने लिखा, "बहुत दिलचस्प है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी ' निक जोनस की पत्नी' के रूप में संदर्भित किया जा रहा है।"मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट में शामिल प्रियंकामोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट में भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी जगह बनाई है। इस साल टॉप 10 की इस सूची में अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका इकलौती भारतीय अभिनेत्री हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले साल एक्ट्रेस इस सूची में 15वें नंबर पर थीं। लेकिन साल अपनी रैंकिंग में बढ़ोतरी करते हुए उन्होंने इस साल 10वां स्थान हासिल कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस सर्वे में 38 देशों के कुल 42,000 लोगों को शामिल किया गया था।हटा लिया पति का सरनेमनिक से शादी के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपना सरनेम प्रियंका चोपड़ा से बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। लेकिन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया है, जिसके बाद प्रियंका और निक की तलाक की खबरें भी आई थीं।बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' और 'द स्काइ इज पिंक' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं और आने वाले समय में 'मैट्रिक्स' जैसी फिल्म में नजर आने वाली हैं।