MAHARASTRA / शिवसेना के उपनेता रघुनाथ कुचिक के खिलाफ दुष्कर्म का केस, जबरन गर्भपात कराने का आरोप

महाराष्ट्र में शिवसेना के उप नेता रघुनाथ कुचिक के खिलाफ पुणे पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ भादंवि की धारा 376 और 313 के तहत शिवाजीनगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। बुधवार रात उनके खिलाफ दुष्कर्म व जबरन गर्भपात कराने की शिकायत मिली थी। इसके बाद केस दर्ज किया गया। कुचिक के खिलाफ 24 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।

महाराष्ट्र में शिवसेना के उप नेता रघुनाथ कुचिक के खिलाफ पुणे पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ भादंवि की धारा 376 और 313 के तहत शिवाजीनगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। 

बुधवार रात उनके खिलाफ दुष्कर्म व जबरन गर्भपात कराने की शिकायत मिली थी। इसके बाद केस दर्ज किया गया। कुचिक के खिलाफ 24 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने आरोप लगाया है कि कुचिक ने उसके साथ यौन संबंध बनाए और गर्भवती होने पर जान से मारने की धमकी दी और गर्भपात के लिए मजबूर किया। पुलिस के मुताबिक कुचिक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है।

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए

युवती द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक दुष्कर्म 6 नवंबर 2020 से 10 फरवरी 2022 के बीच कई बार किया गया। यह सब पुणे, गोवा जैसी अलग-अलग जगहों की बड़े होटलों में हुआ। शिकायत के मुताबिक रघुनाथ कुचिक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।