बॉलीवुड डेस्क | बेटी रिद्धिमा कपूर के मुंबई पहुंचते ही ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के क्रिया-कर्म से संबंधित पूजा को किया जा रहा है। नीतू कपूर (Neetu Kapoor) बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) को रविवार को अलग-अलग पूजा व कर्मकांड और बाणगंगा के घाट पर देखा गया। बताया जा रहा है कि परिवार ने यहां ऋषि की अस्थियां विसर्जित की हैं। यही नहीं रविवार को ही ऋषि कपूर की प्रर्थना सभा रखी गई। बाद में सामने आए एक वीडियो में नीतू, रणबीर और रिद्धिमा को एक घाट किनारे पूजा करते देखा गया। वहां पर वे तीनों पंड़ितों से घिरे थे। तीनों ही मुंह पर मास्क लगाए पूजा कर रहे थे।ऋषि कपूर के प्रेयर मीट की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं इसके अलावा लोग भगवान से ऋषि कपूर के परिवार को हिम्मत देने की कामना भी कर रहे हैं। जबकि बाणगंगा घाट से आए वीडियो में कहा जा रहा है कि रणबीर के दोस्त अयान मुखर्जी और आलिया भट्ट यहां पहुंचे थे।
बता दें कि ऋषि कपूर काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। 29 अप्रैल को अचानक उनकी तबीयत खराब होने और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाने की चर्चाएं हुईं। वहीं इसके दूसरे ही दिन 30 अप्रैल को ऋषि कपूर के निधन की खबर ने सभी को गहरा सदमा दिया। उनके निधन के बाद उनकी बेटी दिल्ली में फंसी रह गईं। लॉकडाउन के चलते वो पहुंच नहीं पाई थीं। दो दिन बाद वो जब दिल्ली से मुंबई पहुंचीं तो पूजा की गई।