
- भारत,
- 22-Aug-2022 08:54 PM IST
Bollywood | राजू श्रीवास्तव हार्ट अटैक के बाद एम्स आईसीयू में हैं। इस बीच काफी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कोई अनजान शख्स ICU में घुसकर उनके साथ सेल्फीज लेने लगा। हालांकि जैसे ही सिक्योरिटी की नजर पड़ी उसे वहां से हटाया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद हॉस्पिटल की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। उनका परिवार सुरक्षा को लेकर चिंतित है। बढ़ाई गई सिक्योरिटीराजू श्रीवास्तव को एम्स में 10 दिन से ज्यादा वक्त हो गया है। उनके फैन्स और करीबी राजू के रिकवर होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि राजू आईसीयू में हैं। इनफेक्शन से बचने के लिए किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि राजू के साथ सेल्फी लेने के लिए एक अजनबी आईसीयू में घुस गया। हालांकि खबर है कि अब आईसीयू के बाहर सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है।शेखर सुमन ने दिया था हेल्थ अपडेटराजू के लिए फैन्स और करीबी दुआएं कर रहे हैं। बीच में उनके क्रिटिकल होने की खबर आई थी। इसके बार रिपोर्ट्स थीं कि राजू के ट्रीटमेंट के लिए कलकत्ता से न्यूरोलॉजिस्ट बुलाए गए हैं। रविवार को राजू के दोस्त शेखर समुन ने उनका हेल्थ अपडेट दिया था। बताया था कि राजू के परिवार के लोगों ने बताया था कि उनके ऑर्गन्स ठीक से काम कर रहे हैं। हालांकि वह होश में नहीं हैं। डॉक्टरों को कहना है कि धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है।ठीक करने में जुटे डॉक्टर्सराजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को ट्रेड मिल पर वर्कआउट करते वक्त हार्ट अटैक पड़ा था। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर्स ने बताया था कि उनके अंगों में बीच में मूवमेंट दिखा था। तबसे उनके चाहने वाले उनके ठीक होने का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं।