बॉलीवुड / सेट से विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे का वीडियो, ‘नच पंजाबन’ पर किया डांस

करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 7 की इन दिनों चर्चा है। शो की शूटिंग शुरू हो गई है। जल्दी ही यह ओटीटी पर स्ट्रीम होगा। करण ने अपने सोशल मीडिया पेज पर सेट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। उनके शो में फिल्म लाइगर के एक्टर्स मेहमान बनकर आने वाले हैं। फिल्म लाइगर में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे हैं। काफी समय से दोनों के शो में शामिल होने की खबरें आ रही थीं।

बॉलीवुड | करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 7 की इन दिनों चर्चा है। शो की शूटिंग शुरू हो गई है। जल्दी ही यह ओटीटी पर स्ट्रीम होगा। करण ने अपने सोशल मीडिया पेज पर सेट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। उनके शो में फिल्म लाइगर के एक्टर्स मेहमान बनकर आने वाले हैं। फिल्म लाइगर में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे हैं। काफी समय से दोनों के शो में शामिल होने की खबरें आ रही थीं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फिल्म जुग जुग जियो के गाने नाच पंजाबन का हुक स्टेप कर रहे हैं।

कैसा है लुक

विजय देवरकोंडा की फैन फॉलोइंग में लड़कियों की बड़ी संख्या है। उनकी फिल्म लाइगर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म के आने से पहले विजय ने करण के शो में तो डेब्यू कर दिया है। विजय और अनन्या ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। विजय ने व्हाइट कलर के शर्ट और ब्लेजर के साथ ब्लैक पैंट पहना है जबकि अनन्या ने पीले रंग की शॉर्ट ड्रेस कैरी की है।

सेलिब्रिटीज के रिएक्शन

वीडियो के साथ अनन्या पांडे ने जुग जुग जियो की टीम को बधाई दी है। उनके इस वीडियो को जाह्नवी कपूर और कियारा आडवाणी ने लाइक किया है। पोस्ट पर वरुण धवन ने कमेंट किया, कमाल का कुछ लाइगर मूव्स। अनन्या की मां भावना ने फायर और हार्ट का इमोजी बनाया। 

कब रिलीज होगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर के साथ अनन्या साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। यह एक स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है। इसे पुरी जगन्नाथ ने निर्देशित किया है। फिल्म 25 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।