मुंबई / विधानसभा चुनाव 2019 स्मृति ईरानी मुंबई में वोट डालने के बाद

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुंबई में स्थित एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने सेना से सेवानिवृत एक अधिकारी की जमकर तारीफ की। स्मृति ईरानी ने कहा कि आज के नायक खन्ना जी हैं, उन्होंने सेना में सेवा की थी। वह 93 वर्ष के हैं और मतदान करने के लिए बाहर आए हैं। यह बाकी लोगों के लिए एक प्रेरणा है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुंबई में स्थित एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने सेना से सेवानिवृत एक अधिकारी की जमकर तारीफ की। 

स्मृति ईरानी ने कहा कि आज के नायक खन्ना जी हैं, उन्होंने सेना में सेवा की थी। वह 93 वर्ष के हैं और मतदान करने के लिए बाहर आए हैं। यह बाकी लोगों के लिए एक प्रेरणा है, लोगों से अनुरोध है कि बाहर आएं और वोट करें। उन्होंने कहा कि अगर 93 साल के व्यक्ति मतदान कर सकते हैं तो आपको कौन रोक रहा है?