Bollywood / नील नितिन मुकेश की प्रिंसेस नुरवी बनी पंडित, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश की छोटी सी प्रिंसेस नुरवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में नुरवी अपने क्यूटनेस भरे अंदाज में गणपति बप्पा की पूजा करते नजर आ रहीं हैं। दरअसल नील ने अपने सोशल मीडिया पर नुरवी का एक बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर कर नील ने नुरवी को अपने घर का पंडित बताया है।

न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई |  बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश की छोटी सी प्रिंसेस नुरवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में नुरवी अपने क्यूटनेस भरे अंदाज में गणपति बप्पा की पूजा करते नजर आ रहीं हैं। 

 

दरअसल नील ने अपने सोशल मीडिया पर नुरवी का एक बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर कर नील ने नुरवी को अपने घर का पंडित बताया है। वीडियो शेयर कर नील ने कैप्शन दिया, "घर में पंडित जी।"

 

नील द्वारा शेयर किए गए वीडियो की बात करें तो उसमें नुरवी अपने चुलबुली आवाज में ऊं जय जगदीश हरें आरती गा रहीं हैं। ग्रीन कलर का ड्रेस पहने हुए उन्होंने हाथों में मोर का पंख पकड़ा हुआ है। 

 

नील के इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। नील अधिकतर ही नुरवी की तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। फिलहाल नुरवी का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

 

जैसे कि मुंबई में गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। तो इस अवसर पर मुकेश परिवार ने भी बप्पा का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया। पूरा मुकेश परिवार एकसाथ मिलकर बप्पा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं, जिसकी तस्वीरें नील आएं दिन अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। 

 

एक्टर नील नितिन मुकेश हर साल अपने घर पर गणपति बप्पा को लाते हैं, और कुछ दिनों तक पूजा-पाठ कर, उनका विसर्जन करते हैं। बता दें ये 27वां साल हैं जब मुकेश परिवार गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आएं है।