बॉलीवुड / कंधे से सरकी निक्की तंबोली की ड्रेस की स्ट्रिप, फैंस बोले- हाय गर्मी

निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) जब से बिग बॉस के घर से बाहर आई हैं, अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। अब उन्होंने अपनी कई तस्वीरें रेड ड्रेस में शेयर की हैं। उनका ये अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। इसके कैप्शन में निक्की ने लिखा, 'कीमती और दुर्लभ।' निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने इसी रेड ड्रेस में एक और फोटो शेयर की है। इसके कैप्शन में निक्की ने लिखा, 'जीवन आसान है, लेकिन रानी व्यस्त है।'

Vikrant Shekhawat : Apr 12, 2021, 03:20 PM
बॉलीवुड | निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) बिग बॉस 14 (Bigg Boss) के घर से बाहर आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ नया पोस्ट करती रहती हैं। इन दिनों भी उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। उनकी इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) जब से बिग बॉस के घर से बाहर आई हैं, अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। अब उन्होंने अपनी कई तस्वीरें रेड ड्रेस में शेयर की हैं। उनका ये अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। इसके कैप्शन में निक्की ने लिखा, 'कीमती और दुर्लभ।' निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने इसी रेड ड्रेस में एक और फोटो शेयर की है। इसके कैप्शन में निक्की ने लिखा, 'जीवन आसान है, लेकिन रानी व्यस्त है।' इस फोटो पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया। यूजर ने लिखा, ' अरे लाल ड्रेस से फ्लोर पर पोछा क्यों लगाना।'  

निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) के दोस्त जान कुमार सानू ने उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया है। उन्होंने कमेंट हार्ट और फायर वाला इमोजी बनाया है। निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) इन दिनों कई म्यूजिक शूट्स में व्यस्त चल रही हैं। जल्द ही टोनी कक्कड़ के साथ उनका एक म्यूजिक वीडियो आने वाला है। वहीं बीते दिनों उनका एक म्यूजिक वीडियो रिलीज भी हुआ था। बीते दिनों ही निक्की को कोरोना हुआ था। 

बता दें, निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) साउथ की कई फिल्मों में नजर आई हैं। वे 'कंचना' के भी एक पार्ट में नजर आ चुकी हैं। बीते दिनों वे बिग बॉस 14 का हिस्सा भी रहीं। उन्होंने टॉप तीन प्रतिभागियों में जगह बनाई थी।