
- भारत,
- 13-Mar-2022 10:24 AM IST
lockupp | लॉकअप कंटेस्टेंट साइशा शिंदे अपनी लाइफ के बारे में की चौंकाने वाले खुलासे कर चुकी हैं। वीकेंड एपीसोड में साइशा और तहसीन ने एक-दूसरे के बारे में अपने सीक्रेट्स शेयर किए। यह एक टास्क का हिस्सा था जिसमें नॉमिनेटेड सदस्यों को बचने के लिए अपने राज खोलने थे। साइशा ने बताया कि जब वह 10 साल के थे तो उनके परिवार के करीबी सदस्य ने उनका मोलेस्टेशन किया था। साइशा ने बताया कि जिसने यह हरकत की थी वह उनसे कुछ ही साल बड़े थे। साइशा ने बताया कि उस वक्त वह समझ नहीं पाए थे कि क्या यह मोलेस्टेशन है या नहीं क्योंकि दोनों की उम्र में बहुत ज्यादा फर्क नहीं था।तहसीन का हुआ इविक्शनसाइशा शिंदे लॉकअप शो में कई खुलासे कर चुके हैं। पहले उन्होंने बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें काफी प्रताड़ित किया था। अब वीकेंड एपीसोड में एक और खुलासा किया। शो से तहसीन पूनावाला का इविक्शन हो चुका है। उनके पास मौका था कि वह नॉमिनेटेड लोगों में से किसी को बचा सकते थे। उन्होंने साइशा शिंदे को बचाने का फैसला लिया। इसके बदले दोनों को एक-दूसरे को अपने सीक्रेट्स बताने थे।कुछ साल बड़े करीबी ने किया मोलेस्टसाइशा ने बताया कि जब वह 10 साल की थीं तो उनके करीबी परिवार के सदस्य ने उनका मोलेस्टेशन किया था। वह उनसे कुछ साल बड़े थे। उस समय वह कन्फ्यूज्ड थीं कि इसको मोलेस्टेशन कहना ठीक है या नहीं क्योंकि दोनों में ज्यादा एज गैप नहीं था। साइशा ने बताया, कुछ साल समझने के बाद मैंने समझा कि वो मोलेस्टेशन ही था।मुझे लगा, मैंने हिंट्स दिए होंगेकंगना ने साइशा से पूछा कि क्या उन्होंने उस इंसान को फटकारा नहीं था या अब ऐसा करना चाहते हैं? इस पर साइशा ने कहा, मैंने उनसे कुछ नहीं कहा क्योंकि मुझे लगा कि मैंने भी उन्हें हिंट्स दिए होंगे कि उनको ऐसा लगा। जाहिर सी बात है अब ये बात सामने आ गई हो तो उनको पता चल ही गया होगा।