- भारत,
- 19-Feb-2025 09:43 AM IST
Share Market Today: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 180.12 अंकों की गिरावट के साथ 75,787.27 अंकों पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 इंडेक्स 98.05 अंकों की गिरावट के साथ 22,847.25 अंकों पर खुला। मंगलवार को बाजार हरे निशान में खुला था, लेकिन दिन के अंत में यह गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 76.85 अंकों की बढ़त के साथ 76,073.71 अंकों पर और निफ्टी 4.15 अंकों की बढ़त के साथ 22,963.65 अंकों पर बंद हुआ था।
सनफार्मा के शेयर में सबसे अधिक गिरावट
बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से केवल 7 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 में केवल 8 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि 40 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ खुले। 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।आज सेंसेक्स में एनटीपीसी का शेयर सबसे अधिक 0.34% की बढ़त के साथ खुला, जबकि सनफार्मा का शेयर सबसे ज्यादा 2.74% की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों का प्रदर्शन
बढ़त दर्ज करने वाले शेयर:- भारती एयरटेल: +0.28%
- कोटक महिंद्रा बैंक: +0.23%
- आईटीसी: +0.17%
- एक्सिस बैंक: +0.11%
- लार्सन एंड टुब्रो: +0.03%
- बजाज फाइनेंस: +0.03%
- अडाणी पोर्ट्स: -2.60%
- महिंद्रा एंड महिंद्रा: -1.57%
- पावरग्रिड: -1.46%
- जोमैटो: -0.96%
- टाटा स्टील: -0.89%
- नेस्ले इंडिया: -0.87%
- आईसीआईसीआई बैंक: -0.68%
- अल्ट्राटेक सीमेंट: -0.65%
- टाटा मोटर्स: -0.57%
- टेक महिंद्रा: -0.55%
- भारतीय स्टेट बैंक: -0.50%
- रिलायंस इंडस्ट्रीज: -0.47%