- भारत,
- 04-Apr-2025 11:08 AM IST
- (, अपडेटेड 04-Apr-2025 11:09 AM IST)
Tariff Impact Billionaires: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार अपनी धमकी को सच कर दिखाया और भारत सहित दुनिया के करीब 50 देशों पर टैरिफ ठोक दिया है। ट्रंप ने 2 अप्रैल 2025 को लिबरेशन डे के अवसर पर विभिन्न देशों से आयातित वस्तुओं पर नए रिसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने इस टैरिफ को "डिस्काउंटेड टैरिफ" कहा है, लेकिन इसका असर किसी बम से कम नहीं हुआ। उनके इस फैसले से न केवल वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ है, बल्कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा है।
टैरिफ का असर: अरबपतियों की दौलत में भारी गिरावट
जब से राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ का ऐलान किया है, दुनिया के अमीरों की संपत्ति में भारी गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग की टॉप अमीरों की लिस्ट में शामिल टेस्ला के मालिक एलन मस्क से लेकर एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी तक, सभी अरबपतियों की दौलत में बड़ी कटौती हुई है।ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, मेटा के मालिक मार्क जकरबर्ग को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उनकी संपत्ति में महज 24 घंटे में 17.9 अरब डॉलर की कमी आई है। वहीं, अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को भी बड़ा झटका लगा है, और उनकी दौलत में 15.9 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है।टॉप अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की संपत्ति में कुछ इस प्रकार गिरावट आई है:- एलन मस्क: 11 अरब डॉलर की गिरावट के साथ कुल संपत्ति 322 अरब डॉलर रह गई।
- जेफ बेजोस: 15.9 अरब डॉलर की गिरावट के साथ संपत्ति 201 अरब डॉलर रह गई।
- मार्क जकरबर्ग: 17.9 अरब डॉलर की गिरावट के साथ संपत्ति 189 अरब डॉलर रह गई।
- बर्नार्ड अर्नाल्ट: 6.22 अरब डॉलर की गिरावट के साथ संपत्ति 163 अरब डॉलर हो गई।
- लैरी एलिसन: 8.1 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 160 अरब डॉलर की संपत्ति रह गई।
- मुकेश अंबानी: 7.33 अरब डॉलर की गिरावट के साथ संपत्ति घटकर 89.8 अरब डॉलर हो गई।