- भारत,
- 17-Nov-2023 12:03 PM IST
MP Election 2023: आज मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। हालांकि नक्सल प्रभावित कुछ पोलिंग स्टेशनों पर दोपहर 3 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा का ये चुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं है क्योंकि इस बार प्रदेश के साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा वोटर कमलनाथ की 15 महीने और शिवराज की साढ़े तीन वर्ष की सरकार के काम पर वोट करने जा रहे हैं। इस बार के चुनाव में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा छाया रहा। सीएम से लेकर विपक्ष तक ने महिलाओं के मुद्दे पर खुलकर वोट मांगा। राज्य में नई सरकार चुनने में महिला वोटरों की अहम भूमिका होने वाली है। राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या 2.71 करोड़ है, जिन पर बीजेपी और कांग्रेस निगाहें हैं। सुबह 11 बजे तक 27.62% वोटिंगमध्य प्रदेश में मतदान की रफ्तार में इजाफा हुआ है। सुबह 11 बजे तक 27.62 फीसद मतदान हो गया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे हैं। सिंधिया ने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।भिंड में बीजेपी उम्मीदवार पर पथरावभिंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बीजेपी उम्मीदवार पर पथराव किया गया। मेहगांव विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार राकेश शुक्ला पर ग्राम मॉनहड़ में हमला किया। इस दौरान उनकी गाड़ी का कांच भी तोड़ा गया।कमलनाथ का BJP पर वोट खरीदने का आरोपभोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से पार्टी के उम्मीदवार कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा पुलिस, पैसे और प्रशासन के जरिए वोट खरीदने का प्रयास कर रही है। कमलनाथ ने दावा किया कि उनके पास भाजपा के शराब और पैसे बांटने का वीडियो है।कमलनाथ के बेटे को पोलिंग बूथ में जाने से रोकाकमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ में जाने से रोक दिया है। इसके बाद से पोलिंग बूथ पर हंगामा मचा है।कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक की मौतछतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में एक कांग्रेस समर्थक की मौत होने का मामला सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा भी मामला दर्ज कराने थाने पहुंचे। विक्रम सिंह का आरोप है कि मौत के बाद भी थाने में FIR दर्ज नहीं हो रही है।