- भारत,
- 24-Mar-2025 02:20 PM IST
BCCI Women Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2024-25 के लिए महिला क्रिकेटर्स की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। इस बार टीम इंडिया की 16 महिला खिलाड़ियों को वार्षिक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों को तीन ग्रेड में विभाजित किया है, जिसमें ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी शामिल हैं।
ग्रेड ए में तीन स्टार खिलाड़ी
बीसीसीआई ने ग्रेड ए में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना और अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ती शर्मा को जगह दी है। इन खिलाड़ियों को सालाना 50 लाख रुपये मिलेंगे।ग्रेड बी में चार खिलाड़ी
ग्रेड बी में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 30 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इस कैटेगरी में रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा को जगह मिली है।ग्रेड सी में नौ खिलाड़ी
इस साल ग्रेड सी में नौ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्हें सालाना 10 लाख रुपये की राशि मिलेगी। ग्रेड सी में यस्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा और पूजा वस्त्रकार को जगह मिली है।सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी
बीसीसीआई द्वारा जारी की गई यह नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक प्रभावी रहेगी।पुरुष खिलाड़ियों के मुकाबले काफी कम पैसा
बीसीसीआई ने महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए समान मैच फीस की नीति अपनाई है, लेकिन सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की राशि में अब भी बड़ा अंतर है। पुरुष खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में चार ग्रेड होते हैं, जिसमें ग्रेड ए प्लस के खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि ग्रेड ए में 5 करोड़ रुपये, ग्रेड बी में 3 करोड़ रुपये और ग्रेड सी के खिलाड़ियों को सालाना 1 करोड़ रुपये मिलते हैं।🚨 News 🚨
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 24, 2025
BCCI announces annual player retainership 2024-25 - Team India (Senior Women)#TeamIndia pic.twitter.com/fwDpLlm1mT