Board Exam Result / 12वीं के नतीजे आज होंगे जारी,एक क्लिक में यहां पाएं रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2021 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज यानी 26 मार्च, दिन शुक्रवार को जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे दोपहर तीन बजे घोषित होंगे। बिहार बोर्ड रिजल्ट को ऑनलाइन ही जारी करेगा। बोर्ड के अनुसार, 2021 में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए करीब साढ़े 13 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

Bihar Board Class 12 Result 2021: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2021 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज यानी 26 मार्च, दिन शुक्रवार को जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे दोपहर तीन बजे घोषित होंगे। बिहार बोर्ड रिजल्ट को ऑनलाइन ही जारी करेगा। बोर्ड के अनुसार, 2021 में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए करीब साढ़े 13 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से कुल 7.03 लाख छात्र और 6.46 लाख छात्राएं शामिल हैं।

अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होते ही आपको मोबाइल पर अलर्ट या नोटिफिकेशन आ जाए तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आपको लाइव हिंदुस्तान सबसे पहले नोटिफिकेशन भेजेगा जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

Bihar Board 12th Result: ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट

रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

रिजल्ट के लिंक पर मांगे गए विवरण जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या अन्य किसी क्रेडेंशियल्स के जरिए लॉगिन करेंष

जानकारी भकर सबमिट करते ही आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद बिहार बोर्ड सप्लीमेंट्री की प्रक्रिया को शुरू करेगा। राज्य के 1,443 केंद्रों में 01-13 फरवरी 2021 के बीच इंटरमीडिएट परीक्षा को आयोजित किया गया था। आपको बता दें कि बिहार इस साल बोर्ड परीक्षा लेने वाला पहला राज्य था। इसके बाद बिहार बोर्ड ही सबसे पहले बोर्ड परीक्षा के नतीजे भी जारी कर रहा है। परीक्षा कोविड-19 के निर्देशों के अनुसार आयोजित की गई थी। बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, परीक्षा के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य था।