Delhi Election 2020 / कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी ने अपना वोट डाला

दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सोनिया गांधी ने निर्माण भवन बूथ में अपना वोट डाला। प्रियंका गांधी ने कहा कि अपने अधिकार स्पष्ट कीजिए और वोट डालिए। प्रियंका गांधी का वोट लोधी स्टेट में है।

Delhi Election 2020 | दिल्ली में आज यानी शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग का दिन है,जिसे लेकर सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज दिल्ली की जनता चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी। चुनावी प्रचार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवील की आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का लंबा दौर चला। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में लगी है, वहीं बीजेपी को कुछ बड़े उलटफेर की उम्मीद होगी। 

गांधी परिवार ने डाला वोट