
- भारत,
- 27-Oct-2019 07:09 AM IST
- (, अपडेटेड 27-Oct-2019 07:41 AM IST)
Diwali 2019 | दिवाली जीवन में प्रकाश और खुशियों का पर्व है। इस दिन को भगवान राम के अयोध्या आगमन के रूप में ही नहीं बल्कि जीवन की नई शुरुआत के रूप में ही मनाया जाता है। माना जाता है, अगर आपके जीवन में कई नकारात्मकताएं रही हो, तो आप दिवाली के दिन एक नई शुरुआत कर सकते हैं। वास्तुशास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें दिवाली के दिन करने से अपार धन की प्राप्ति होने के साथ घर में सुख-शांति का वास भी होता है। दिवाली के दिन आपको उठते ही ये 5 काम करने चाहिए- दरवाजे पर करें साफ-सफाई और गंगाजल का छिड़काव चौखट को हमेशा साफ रखना चाहिए क्योंकि माना जाता है कि यहां से ही देवी लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। आपको दरवाजे की सफाई करके गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। प्रवेश द्वार पर लगाएं मां लक्ष्मी की तस्वीर प्रवेश द्वार पर मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। आप सुबह उठकर दीवार पर उनकी तस्वीर लगा सकते हैं। तुलसी माता को जल अर्पित करें आप तुलसी माता को जल अर्पित करें। सुबह उठकर नहाकर सबसे सुबह उठते ही आप नहाकर तुलसी माता को नमस्कार करके जल अर्पित करें।जानवरों को रोटी खिलाएं जानवरों की सेवा को सबसे ऊंचा माना गया है, इसलिए आप सुबह उठकर जानवरों जैसे गाय, कुत्ते आदि को रोटी खिला सकते हैं। सूर्य नमस्कार आप सबसे पहले उठते ही सूर्य नमस्कार करें,साथ ही आप ईश्वर का धन्यवाद करते हुए श्रीगणेश और लक्ष्मी माता की स्तुति करे।