कवर गर्ल / कीर्ति कुल्हरी बनी 'हाई ऑन पेर्सोना' मैगज़ीन की कवर गर्ल

कीर्ति कुल्हरी ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनायीं है। साल 2010 में 'खिचड़ी' फिल्म से डेब्यू करने के बाद , उन्होंने एक लम्बा सफर तय किया है और आज उन्हें उनके चॉइस ऑफ़ रोल्स के लिए जाना जाता है। कीर्ति को अब आप 'हाई ऑन पेर्सोना' मैगज़ीन के अगस्त इशू के कवर पेज पर देख सकते है।

न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | कीर्ति कुल्हरी ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनायीं है। साल 2010 में 'खिचड़ी' फिल्म से डेब्यू करने के बाद , उन्होंने एक लम्बा सफर तय किया है और आज उन्हें उनके चॉइस ऑफ़ रोल्स के लिए जाना जाता है। कीर्ति को अब आप 'हाई ऑन पेर्सोना' मैगज़ीन के अगस्त इशू के कवर पेज पर देख सकते है।

इस कवर पेज में कीर्ति काफी हॉट लग रही है और उन्होंने यह अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, "कवर्स ... एक बार फिर से। " कीर्ति अपने काम को लेकर पूरी तरह से कॉंफिडेंट है और यह बात उनकी इस तस्वीर से साफ़ ज़ाहिर होती हैं।

कीर्ति ने फिल्म इंडस्ट्री में अलग अलग रोल्स निभाकर एक अलग जगह बनायीं है और अब वह वेब वर्ल्ड में भी धीरे धीरे अपनी पहचान बना रही हैं। 'फोर मोर शॉट्स प्लीज !' के दोनों सीजन में लोगों ने उन्हें अंजना ठाकुर के रोल में बहुत पसंद किया। इस शो को इतना अच्छा रिस्पांस मिला की अब शो के तीसरे सीजन के लिए टीम पूरी तरह से तैयार हैं।

वर्कफ़्रंट पर , कीर्ति को जल्दी ही मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रैन ' में देखा जा सकेगा। इस फिल्म को ऋभु दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने प्रोडूस। फिल्म की कहानी एक अल्कोहलिक तलाक शुदा औरत की  है जो एक मिसिंग पर्सन के इन्वेस्टीगेशन में इन्वॉल्व हो जाती है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आएँगी। इसके साथ साथ आप अदिति राओ हैदरी को भी फिल्म में देख सकेंगे। कीर्ति फिल्म में एक ब्रिटिश पुलिसवाली के रोल में दिखेंगी।

इसके साथ साथ कीर्ति एक और फिल्म जिसका टेंटेटिव नाम ' शादिस्तान ' रखा गया है में नजर आएँगी। इस फिल्म में उनके साथ के के मेनोन और राज सिंह चौधरी नजर आएंगे।