एवरेस्ट फतह / नेपाली शेरपा कामी रीता ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 26वीं बार माउंट एवरेस्ट पर की चढ़ाई

नेपाल के पर्वतारोही 52 वर्षीय कामी रीता शेरपा ने माउंट एवरेस्ट फतह करने का अपना ही रिकॉर्ड फिर से तोड़ दिया है। उन्होंने 26वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को फतह करने में सफलता हासिल कर ली है। वह दुनिया में सबसे ज्यादा बाद माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले शख्स हैं।

सेवन समिट ट्रेक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक डी शेरपा ने कहा कि कामी रीता और उनके 11 सहयोगियों के समूह ने 8,848.86 मीटर की ऊंचाई वाली चोटी पर शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे फतह हासिल की।

उन्होंने बताया कि मई से शुरू होने वाले पर्वतारोहण से पहले पर्वतारोहियों की मदद करने के लिए शेरपाओं ने ट्रेकिंग मार्ग के साथ रस्सियों को ठीक करने के लिए भी अभियान चलाया। इस साल नेपाल के पर्यटन विभाग ने एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने के लिए 316 लोगों को परमिट जारी किया है। जबकि, पिछले साल जबकि पिछले 408 लोगों को परमिट जारी किया गया था,जो सर्वाधिक था। 

रीता ने पहली बार 13 मई, 1994 को एवरेस्ट फतह की थी। एवरेस्ट के अलावा, रीता गॉडविन-ऑस्टेन (के2), ल्होत्से, मानसलु और चो ओयू पर्वत चोटियों पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं।