
- भारत,
- 11-Sep-2022 08:22 PM IST
Bollywood | दिग्गज एक्टर-पॉलिटीशियन कृष्णम राजू का 82 साल की उम्र में रविवार सुबह निधन हो गया। उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे भतीजे प्रभास अपने आंसू नहीं रोक पाए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखकर प्रभास के फैन्स काफी दुखी हैं। कृष्णम राजू को अंतिम विदाई देने उनके निवास पर तेलुगु इंडस्ट्री के कई लोग पहुंचे थे। प्रभास पहले इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह अपने अंकल के काफी करीब थे।2010 में हुआ था पिता का निधनकृष्णम राजू 1970, 80 के दशक के काफी पॉप्युलर ऐक्टर रहे हैं। एक्टिंग करियर के बाद वह राजनीति में आ गए थे। प्रभास कृष्णम राजू के दिवंगत छोटे भाई उप्पलापति सूर्यनारायण राजू के बेटे हैं। प्रभास अपने चाचा के साथ 2009 में फिल्म बिल्ला में काम कर चुके हैं। पिता के निधन के बाद प्रभास अपने चाचा के काफी करीब थे। 2010 में प्रभास के पिता का निधन हुआ था।
कोरोना के बाद बढ़ गई थीं दिक्कतेंप्रभास के अंकल कृष्णम राजू का हैदराबाद के एक अस्पताल में रविवार सुबह निधन हो गया। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कोरोना हुआ था जिसके बाद दिक्कतें बढ़ गई थीं। उनकी अंतिम यात्रा से प्रभास का एक वीडियो वायरल है। इसमें वह रोते और आंसू पोछते दिखाई दे रहे हैं। उनके वीडियो पर कई फैन्स ने दिल टूटने और रोने वाले इमोजी बनाए हैं। साथ ही प्रभाष को स्ट्रॉन्ग रहने के लिए लिखा है। अपने हीरो को रोता देख कई फैन्स परेशान हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हैं जिनमें एक्टर चिरंजीवी प्रभास को ढांढस बंधाते दिख रहे हैं।#Prabhas annaaaa😭😭😭💔💔💔💔
— Prabhas (@salaar280) September 11, 2022
Please stay strong 😭😢 pic.twitter.com/s9FmHCC8SY