सांचौर / नगरपालिका वार्ड आरक्षण लाॅटरी

सांचौर नगरपालिका के लिए प्रशासन ने मंगलवार को वार्डों का आरक्षण किया। नगरपालिका के वार्डों की आरक्षण लॉटरी मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर हिमांशु गुप्ता व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में निकाली गई। लॉटरी के दौरान नगरपालिका क्षेत्र के 35 वार्डों में से 12 वार्ड सामान्य, 06 वार्ड सामान्य महिला, 05 वार्ड ओबीसी, 02 वार्ड ओबीसी महिला, 06 वार्ड एससी, 03 वार्ड एससी महिला व 1 वार्ड एसटी के लिए आरक्षित हुआ है।

Vikrant Shekhawat : Oct 14, 2020, 12:07 PM

सांचौर नगरपालिका के लिए प्रशासन ने मंगलवार को वार्डों का आरक्षण किया। इससेे बड़े राजनीतिक उलटफेर के आसार हैं। वार्डों का आरक्षण हो जाने के कारण पिछली बार दिग्गजों ने जिस वार्डों में चुनाव लड़ा था, इस बार कई जनों को वो वार्ड छोड़ने पड़ेंगे। हालांकि कुछ दिग्गज उसी वार्ड से चुनाव लड़ सकेंगे।

नगरपालिका के वार्डों की आरक्षण लॉटरी मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर हिमांशु गुप्ता जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में निकाली गई। लॉटरी के दौरान नगरपालिका क्षेत्र के 35 वार्डों में से 12 वार्ड सामान्य, 06 वार्ड सामान्य महिला, 05 वार्ड ओबीसी, 02 वार्ड ओबीसी महिला, 06 वार्ड एससी, 03 वार्ड एससी महिला 1 वार्ड एसटी के लिए आरक्षित हुआ है। इस बार सांचौर पालिकाध्यक्ष के लिए सामान्य सीट आरक्षित होने के बाद चुनाव को लेकर हलचल काफी तेज होने के साथ कई दिग्गज दावेदाराें काे अपने लिए नए वार्डों की तलाश शुरू करनी पड़ेगी।

पालिकाध्यक्ष के लिए सामान्य की सीट आरक्षित, 35 वार्ड हैं कुल

सांचौर नगर पालिका में 2015 के दौरान 25 वार्ड थे, इस बार 10 वार्ड बढ़ाकर 35 हो गए हैं। वहीं पालिकाध्यक्ष के लिए पूर्व में लॉटरी निकल चुकी हैं जो सामान्य के लिए आरक्षित हुई हैं। ऐसे में सामान्य सीट होने की वजह से इस बार कई दिग्गज वार्डों में अपनी दावेदारी करना शुरू कर दिया हैं।

दोनों पार्टियों के दिग्गज अपने-अपने वार्डों में टिकट को लेकर भी प्रयास तेज कर दिए हैं। 2015 में नगर पालिका के चुनाव में भाजपा का बोर्ड बना था एवं पालिकाध्यक्ष के लिए एससी महिला की सीट आरक्षित थी। ऐसे में इस बार पालिकाध्यक्ष पर सामान्य सीट होने से टक्कर काफी तेज हो गई हैं।


18 सामान्य, 07 ओबीसी, 09 एससी 1 एसटी के लिए आरक्षित

वर्ग आरक्षित वार्ड

सामान्य : 04,05,06,13,14,15,17,18,19,21,25 29

सामान्य महिला : 03,07,10,11,26 32

ओबीसी : 02,09,22,23 28

ओबीसी महिला : 01 12

एससी : 08,16,24,27,31 33

एससी महिला : 30,34 35

एसटी : 20