Bus Accident / महाराष्ट्र में दो बसों की आमने-सामने से भीषण टक्कर, अब तक 6 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

महाराष्ट्र से एक भीषण बस हादसे की खबर सामने आई है। यहां बुलढाणा जिले के मलकापुर शहर के पास नेशनल हाईवे-6 पर आज तड़के सुबह यात्रियों से भरी ट्रैवल बसों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक 6 यात्रियों की मौत की खबर है। वहीं 20 से 25 यात्री घायल हैं जिसमें 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना सुबह 3 बजे मलकापुर शहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है।

Bus Accident: महाराष्ट्र से एक भीषण बस हादसे की खबर सामने आई है। यहां बुलढाणा जिले के मलकापुर शहर के पास नेशनल हाईवे-6 पर आज तड़के सुबह यात्रियों से भरी ट्रैवल बसों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक 6 यात्रियों की मौत की खबर है। वहीं 20 से 25 यात्री घायल हैं जिसमें 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना सुबह 3 बजे मलकापुर शहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। इसमें से एक बस अमरनाथ यात्रा से लौट रहे यात्रियों से भरी हुई थी और हिंगोली की ओर जा रही थी, वहीं दूसरी बस नागपुर से नासिक जा रही थी।

अमरनाथ से लोट रहे यात्रियों से भरी थी एक बस

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर में फिर एक हादसा सामने आया है। इस एक्सीडेंट में तड़के सुबह दो यात्री बसें आमने-सामने से टकरा गईं। इस टक्कर में दोनों बसों के सामने का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है तो वहीं चार-पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा करीब 30 यात्री जख्मी बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर मलकापुर पुलिस थाने के थानेदार अशोक त्रिपाठी ने बताया कि एक बस अमरनाथ तीर्थ यात्रा कर हिंगोली जा रही थी तो दूसरी बस नागपुर से नासिक जा रही थी। ये हादसा तड़के 3:00 बजे हुआ है।