
- भारत,
- 10-Nov-2019 05:24 PM IST
पुणे | सोशल मीडिया पर एक लड़की की पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें उसने एक लेडीज टॉयलेट के अंदर कैमरे लगे होने की कहानी सोशल मीडिया पर बताई। उसने यह बताया कि वह अंदर गई तो उसे कैसे पता चला कि यहां कैमरा लगा है।घटना पुणे के एक पॉपुलर कैफे की है, यहां एक कैफे के टॉयलेट में लड़की ने कैमरा लगा हुआ पाया। इसके बाद उसने तत्काल इस बारे में कैफे मैनेजमेंट को जानकारी दी। इसके बाद मैनेजमेंट ने उसे इन्तजार करने को कहा।लड़की को जैसे ही बाहर किया गया तो कैफे मैनेजमेंट ने गोपनीय तरीके से कैमरे को हटवा दिया। इसके बाद लड़की ने पूरी कहानी सोशल मीडिया के जरिए बताई।लड़की ने वहां का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। लड़की की यह पोस्ट थोड़ी ही देर में वायरल हो गई। लोगों ने इसे शेयर भी किया और पुणे पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की।
वहीं पुणे पुलिस ने इस पर प्रतिक्रया भी दी और कहा कि अगर पुलिस में ऐसी किस भी प्रकार की शिकायत दर्ज होती है तो उन्हें खुशी होगी और मामले को संबंधित थाने में आगे बढ़ाया जाएगा। इस घटना के बाद कैफे ने अपने सभी सोशल अकाउंट बंद कर दिए हैं।ऋचा के ही ट्वीट के बाद पुणे पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि हम संबंधित थाने के संपर्क में हैं और वे आवश्यक कार्रवाई जरूर करेंगे।लड़की ने पोस्ट में यह भी बताया कि कैफे के मैनेजमेंट से शिकायत करने के बाद भी वे लगातार बहाने बनाते रहे। उन्होंने आरोपियों को ढूंढने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।सोशल मीडिया पर इस घटना के वायरल होते ही लोग भड़क गए। लोगों ने कैफे को टारगेट करना शुरू कर दिया। वे अब पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
