मंनोरजन / जानवरों संग बुरा बर्ताव करने वालों पर बरसीं रश्मि देसाई

रश्मि देसाई का गुस्सा उन लोगों पर फूट पड़ा है जो लॉकडाउन में जानवरों के साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं। ऐसे लोगों को फटकारते हुए रश्मि देसाई ने कहा है कि उन्हें चीन भेज दिया जाना चाहिए। रश्मि देसाई इस बात से बहुत दुखी हैं कि लोग जानवरों के साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं और उन्हें खुलेआम अकेला छोड़ दे रहे हैं। लॉकडाउन में जानवरों के साथ बर्बरता की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं

Mumbai: रश्मि देसाई का गुस्सा उन लोगों पर फूट पड़ा है जो लॉकडाउन में जानवरों के साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं। ऐसे लोगों को फटकारते हुए रश्मि देसाई ने कहा है कि उन्हें चीन भेज दिया जाना चाहिए।

रश्मि देसाई इस बात से बहुत दुखी हैं कि लोग जानवरों के साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं और उन्हें खुलेआम अकेला छोड़ दे रहे हैं। लॉकडाउन में जानवरों के साथ बर्बरता की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें देख रश्मि देसाई का खून खौल गया। ऐसे लोगों को फटकार लगाते हुए रश्मि देसाई ने उनके लिए कड़ी सजा की मांग की।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मि देसाई ने लिखा, 'जो लो अपने पालतू जानवरों को अकेला छोड़ देते हैं या उनके साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं, या उनपर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उन्हें कम से कम 3 महीने की जेल के बाद चीन भेज देना चाहिए।'जानवरों संग बुरा बर्ताव करने वालों पर बरसीं रश्मि देसाई, बोलीं- 3 महीने की जेल के बाद चीन भेज दो इन्हें

Rashami Desai blasts people ill treating their pets: जानवरों के साथ बुरा बर्ताव करने वाले लोगों को रश्मि देसाई ने करारी फटकार लगाई है और कहा है कि ऐसे लोगों को 3-3 महीने की जेल की सजा देने के बाद चीन भेज देना चाहिए।


रश्मि देसाई के अलावा जया भट्टाचार्य, अनुष्का शर्मा और वहाबीज दोराब्जी के अलावा कई अन्य सेलेब्स भी जानवरों के प्रति लोगों के बुरे बर्ताव पर अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो रश्मि देसाई 'नागिन 4' की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही इसका आखिरी एपिसोड शूट किया गया, जिसे जल्द ही टेलिकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा रश्मि की शॉर्ट फिल्म 'तमस' भी हाल ही रिलीज हुई थी, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला।