
- भारत,
- 31-Dec-2022 08:07 PM IST
Surya-Chandra Grahan 2023: साल 2023 दस्तक दे चुका है. रविवार से नया साल शुरू हो रहा है. 2022 की तरह नए साल में भी कई ग्रहण लगेंगे, जिनका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिलेगा. इस साल दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं. ज्योतिष, धार्मिक के साथ-साथ खगोलीय दृष्टि से भी चंद्र और सूर्य ग्रहण की घटना काफी अहम मानी जा रही है. आइए आपको बताते हैं कि ये ग्रहण कहां-कहां दिखाई देंगे और भारत में कब से सूतक काल शुरू होगा?साल 2023 में कब पड़ेंगे सूर्य ग्रहण?नए साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा. पंचांग के मुताबिक, यह सुबह 7 बजकर 4 मिनट से लेकर 12.29 बजे तक लगेगा. साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 यानी शनिवार को लगेगा. भारत में कहां दिखाई देगा?पंचांग के मुताबिक, साल 2023 के दोनों सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएंगे. लिहाजा दोनों का सूतक काल मान्य नहीं होगा. 14 अक्टूबर को जो सूर्य ग्रहण लगेगा वह वेस्ट अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, अटलांटिका और आर्कटिका में नजर आएगा. भारत में कब पड़ेगा चंद्रग्रहणनए साल में पहला चंद्रग्रहण 5 मई 2023 को लगेगा, जो रात बजकर 45 मिनट से शउरू होकर देर रात 1 बजे तक पूर्ण होगा. जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को रात 01.06 बजे से 02.22 तक चलेगा. ये दोनों ग्रहण भारत में नजर आएंगे. इसलिए सूतक काल लगेगा.कहां-कहां आएंगे नजर?साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण दक्षिण पूर्व यूरोप, हिंदू और प्रशांत महासागर, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अटलांटिक और अंटार्कटिका में नजर आएगा.