Coronavirus / लगातार कोरोना मामलों में गिरावट, पिछले 24 घंटे में आए इतने केस

कोरोना महामारी शायद अपने आखिरी पड़ाव पर है। एक तरफ पूरी दुनिया तेजी से वैक्सीन की दिशा में आग बढ़ रही है। कई देशों में तो इसके इस्तेमाल की भी मंजूरी दी जा चुकी है, वहीं भारत में रोजोना सामने आने वाले कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या 30 हजार के आसपास ही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 31,522 नए मामले सामने आए हैं।

Vikrant Shekhawat : Dec 10, 2020, 10:07 AM
Coronavirus: कोरोना महामारी शायद अपने आखिरी पड़ाव पर है। एक तरफ पूरी दुनिया तेजी से वैक्सीन की दिशा में आग बढ़ रही है। कई देशों में तो इसके इस्तेमाल की भी मंजूरी दी जा चुकी है, वहीं भारत में रोजोना सामने आने वाले कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या 30 हजार के आसपास ही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 31,522 नए मामले सामने आए हैं।

इसके साथ ही भारत में कोरोना के कुल मामले 97,67,372 हो गए हैं। कल 412 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई। भारत में अब तक कोरोना के कारण 1,41,772 मरीजों की जान चली गई है।

एक्टिव केस के मामले में भारत नौवें स्थान पर है। फिलहाल देश में 3,72,293 सक्रिय मामले है। अभी तक 92,53,306 मरीजों को या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे स्वस्थ हो चुके हैं। कल भी 37,725 मरीजों को अस्पतलाल से छुट्टी दी गई।