देश / सोशल मीडिया स्टार हिमांशी गांधी ने सिग्नेचर ब्रिज से कूदकर की आत्महत्या, CCTV फुटेज आया सामने

सोशल मीडिया पर मशहूर युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उनका शव शनिवार को यमुना से बरामद हुआ है। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में उन्होंने सिग्नेचर ब्रिज से छलांक लगाकर आत्महत्या की। युवती की पहचान हिमांशी गांधी के तौर पर हुई है। मौत की असली वजह क्या है, इसकी जांच चल रही है। हिमांशु गांधी सोशल मीडिया स्टार थीं। फेसबुक और यू-ट्यूब पर उन्होंने कई वीडियो बनाकर सुर्खियां बटोरी।

Vikrant Shekhawat : Jun 28, 2021, 11:25 AM
New Delhi | सोशल मीडिया पर मशहूर युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उनका शव शनिवार को यमुना से बरामद हुआ है। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में उन्होंने सिग्नेचर ब्रिज से छलांक लगाकर आत्महत्या की। युवती की पहचान हिमांशी गांधी के तौर पर हुई है।  मौत की असली वजह क्या है, इसकी जांच चल रही है। हिमांशु गांधी सोशल मीडिया स्टार थीं। फेसबुक और यू-ट्यूब पर उन्होंने कई वीडियो बनाकर सुर्खियां बटोरी। वह सोशल मुद्दों पर राय देती रही हैं, इसलिए हजारों की संख्या में उनके फॉलोअर थे। सिग्नेनचर ब्रिज से गिरकर जीवनलीला समाप्त करने की घटना से उनके फैंस भी हैरान हैं। 

बता दें कि इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आत्महत्या की बात कह रही है जिसमें 24 जून की दोपहर को हिमांशी सिग्नेचर ब्रिज से यमुना में कूदती दिख रही हैं। फुटेज में वह पहले रेलिंग से कूदने की कोशिश करती हैं, लेकिन कूद नहीं पातीं तो वह रेलिंग के बीच में से घुसकर यमुना में छलांग लगा देती हैं। h

पुलिस जानकारी के मुताबिक- हिमांशी 24 जून की रात से ही लापता थीं। परिजनों ने हिमांशी की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस खोज पाती उससे पहले ही हिमांशी का शव यमुना नदी में मिला। सबसे बड़ा सवाल ये है कि हिमांशी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। आखिर उन्हें क्या तनाव था। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? इन सभी सवालों का जवाब पुलिस की जांच के बाद ही  साफ हो पाएगा। 

हिमांशी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो चुकी थीं। धीरे-धीरे वह सफलता के शिखर की ओर बढ़ रही थीं और अब  यमुना में उनका शव मिलना, जो कोई भी ये खबर सुन रहा है दुखी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारवालों को सौंप दिया है। हिमांशी मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं। इस घटना के बाद से घर में ताला लटका हुआ है। सबको पुलिस जांच का इंतजार है कि आखिर इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।