Sonalika ने बिक्री के मामले में अपने पिछले साल की परफॉर्मेंस को जारी रखा है। कंपनी ने इस जनवरी बंपर बिक्री करते हुए एक नया रिकार्ड कायम कर दिया है। दरअसल जनवरी 2021 में सोनालीका ने जितने ट्रैक्टरों की बिक्री की, उतनी बिक्री कंपनी ने जनवरी महीने में इससे पहले कभी नही की थी।
सोनालीका ने जनवरी 2021 में कुल 10,158 ट्रैक्टरों की बिक्री की। जबकि, जनवरी 2020 में कंपनी ने कुल 7,220 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। जनवरी 2020 के मुकाबले जनवरी 2021 में सोनालीका ने 34 फीसदी ज्यादा ट्रैक्टरों की बिक्री की है।
भारतीय बाजार में हुई बिक्री के बारे में बात करें, तो जनवरी 2021 में सोनालीका ने 8,154 ट्रैक्टरों की घरेलू बाजार में बिक्री की। जबकि, जनवरी 2020 में सोनालीका ने 5,585 ट्रैक्टरों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। जनवरी 2020 की तुलना में जनवरी 2021 में कंपनी ने 46 फीसदी ज्यादा ट्रैक्टरों की भारत में बिक्री की।