दुमका / 5 बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने बारी-बारी से किया सामूहिक बलात्कार, पति को बनाया बंधक

झारखंड के दुमका से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां मंगलवार रात एक 5 बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। महिला अपने पति के साथ बाजार से घर आ रही थी। फिर बदमाशों ने महिला के पति को बंधक बना लिया, फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

Vikrant Shekhawat : Dec 10, 2020, 10:15 AM
झारखंड के दुमका से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां मंगलवार रात एक 5 बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। महिला अपने पति के साथ बाजार से घर आ रही थी। फिर बदमाशों ने महिला के पति को बंधक बना लिया, फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर, बुधवार को, पुलिस ने मुख्य आरोपी राम इमली सहित 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके एक जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के पति का कहना है कि गांव में हर मंगलवार को बाजार लगता है। वह अपनी पत्नी के साथ करीब आठ बजे बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में करीब 17 लड़के नशे में थे। उनमें से पांच ने उसे और दो ने उसकी पत्नी को पकड़ लिया। बाकी लड़के पत्नी को झाड़ियों में ले गए। फिर रात करीब 12 बजे बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद सभी ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

17 लोगों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया

इस मामले में एसडीपीओ विजय कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह जांच में शामिल हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं, डीआईजी सुदर्शन मंडल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामले को संदिग्ध बताते हुए उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दुमका में 17 युवकों ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। जिसमें पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और जेल भेज दिया।