झारखंड / महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद, झारखंड में बनाई ये रणनीति

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद है। झारखंड चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ पार्टी ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। हम लोकसभा की तरह सभी को साथ लेकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस व झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना तय है। हम जल्द गठबंधन को अंतिम रूप देंगे।

Live Hindustan : Nov 02, 2019, 07:24 AM
Jharkhand Election | हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद है। झारखंड चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ पार्टी ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

लोकसभा की तरह कांग्रेस विधानसभा चुनाव भी गठबंधन में लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि, राष्ट्रीय जनता दल और झारखंड विकास मोर्चा के साथ सीट बंटवारे को लेकर कुछ मुद्दे हैं। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी हरियाणा और महाराष्ट्र के मुकाबले ज्यादा अक्रामक प्रचार करेगी।

झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। हम लोकसभा की तरह सभी को साथ लेकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस व झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना तय है। हम जल्द गठबंधन को अंतिम रूप देंगे। 

दरअसल, आम चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था। जबकि भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसलिए विधानसभा चुनाव में इस दूरी को पाटना कांग्रेस के लिए आसान नहीं है।