- भारत,
- 22-Feb-2025 01:00 PM IST
Elon Musk News: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क को बीते 75 दिनों में इतना बड़ा नुकसान हुआ है कि वह सैकड़ों अरबपतियों की कुल संपत्ति से भी अधिक है। 18 दिसंबर के बाद से टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कुल नेटवर्थ में 100 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जिसमें से अकेले 22 फरवरी को 11 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। यह रकम इतनी बड़ी है कि एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति भी इससे कम है।
एलन मस्क की संपत्ति में आई गिरावट
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 22 फरवरी को एलन मस्क की कुल संपत्ति में 11.9 अरब डॉलर (करीब 10.31 लाख करोड़ रुपए) की गिरावट हुई। इस नुकसान के बाद उनकी कुल संपत्ति 385 अरब डॉलर रह गई है। हालांकि, इसके बावजूद वे दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद मार्क जुकरबर्ग उनसे अभी भी 140 अरब डॉलर पीछे हैं। लेकिन, पिछले कुछ हफ्तों में उनकी संपत्ति में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।75 दिनों में 100 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान
18 दिसंबर 2024 को एलन मस्क की कुल संपत्ति 485 अरब डॉलर थी, जो अब घटकर 385 अरब डॉलर रह गई है। इसका मतलब है कि उन्होंने 75 दिनों में 101 अरब डॉलर (करीब 20.78%) का नुकसान सहा है। इस साल की शुरुआत से अब तक उनकी संपत्ति में 47 अरब डॉलर (करीब 11%) की गिरावट आ चुकी है। इसका मुख्य कारण टेस्ला के शेयरों में आई भारी गिरावट है, जो इस अवधि में 23% तक लुढ़क चुके हैं।हर रोज, हर घंटे, हर मिनट का भारी नुकसान
- हर रोज: एलन मस्क को औसतन 12 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
- हर घंटे: 486 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान।
- हर मिनट: 8 करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट।