- भारत,
- 31-Dec-2022 11:03 AM IST
Rishabh Pant Health: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह एक बड़े हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए। एक्सीडेंट की तस्वीरें देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा। इस हादसे में ऋषभ पंत को काफी ज्यादा चोटें आई है। ऋषभ पंत का इलाज देहरादून के मेक्स अस्पताल में चल रहा है। इसी बीच अनिल कपूर और अनुपम खेर उनसे मिलने पहुंचे हैं। बता दें ऋषभ पंत से मिलने के बाद अनिल कपूर और अनुपम खेर ने मीडिया को बताया कि "हम ऋषभ पंत से मिले, उनकी माता जी से भी मिले और लोगों से ये अपील करते हैं कि उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करे।" ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। उसी वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद 108 की मदद से उपचार के लिए ऋषभ पंत को रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया। यह घटना आज सुबह करीब 5.15 मिनट में हुई। यह हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 58 पर हुआ। इस घटना में पंत बुरी तरह घायल हुए हैं। उनके माथे पर चोट आई है और उनका पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए मैक्स अस्पताल देहरादून जा रही है।