- भारत,
- 07-Mar-2025 01:00 PM IST
IND vs NZ Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगी। ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया था, लेकिन फाइनल मुकाबले में कोई भी टीम किसी को हल्के में लेने के मूड में नहीं होगी।
विराट कोहली पर रहेंगी सबकी नजरें
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर एक बार फिर से सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे, लेकिन उनके वनडे रिकॉर्ड्स कीवी टीम के खिलाफ काफी शानदार रहे हैं। इस मैच में कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा अवसर रहेगा।कोहली बना सकते हैं नया इतिहास
भारतीय टीम की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 42 मैचों की 41 पारियों में 46.05 के औसत से 1750 रन बनाए हैं। वहीं, विराट कोहली अब तक 32 मैचों की 32 पारियों में 57.10 के औसत से 1656 रन बना चुके हैं। यदि कोहली फाइनल में 95 रन और बनाते हैं तो वह भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी
खिलाड़ी | रन | मैच |
---|---|---|
सचिन तेंदुलकर | 1750 | 42 |
विराट कोहली | 1656 | 32 |
वीरेंद्र सहवाग | 1157 | 23 |
मोहम्मद अजहरुद्दीन | 1118 | 29 |
सौरव गांगुली | 1079 | 26 |