Rajasthan / भरतपुर में दलित परिवार पर हमला, पांच घायल, पीड़ित पक्ष ने सरपंच पर लगाया आरोप

भरतपुर के पहाड़ी थाने के धीमरी गांव में दबंगों ने दलित परिवार पर हमला कर दिया। हमले में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि गांव के सरपंच और उसके परिवार ने उनपर हमला किया है। वारदात की सूचना पर पहाड़ी थाना पुलिस और कामां डीएसपी प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

भरतपुर के पहाड़ी थाने के धीमरी गांव में दबंगों ने दलित परिवार पर हमला कर दिया। हमले में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि गांव के सरपंच और उसके परिवार ने उनपर हमला किया है। 


वारदात की सूचना पर पहाड़ी थाना पुलिस और कामां डीएसपी प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। 


घायल मेवा सिंह ने बताया कि सरपंच अपने परिवार और दर्जनों लोगों के साथ उनके घरों में घुस गया। आरोपियों ने लाठी, फरसा और तलवार ले रखा था। जिसके बाद उनलोगों ने परिवार पर हमला  कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जमीन विवाद में उनपर हमला किया गया है। जमीन विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है। दबंग उसकी जमीन को हड़पना चाहते हैं।