जयपुर: क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए इस बार 8 देशों के 82 पर्यटकों ने पैलेस ऑन व्हील्स को चुना है। ये सैलानी अब अगले सात दिन तक चलती ट्रेन में क्रिसमस और न्यू ईयर को सेलिब्रेट करेंगे और राजस्थान के विभिन्न शहरों में क्रिसमस को यादगार बनाएंगे। आज जयपुर पहुंचने पर इन पर्यटकों का रेड कार्पेट स्वागत किया गया। स्टाफ के सदस्य भी बने सांता क्लॉज:'डू बिफोर डाई लिस्ट' में शुमार पैलेस ऑन व्हील्स के क्रिसमस ट्यूर पर अमेरिका के 46, भारत के 19, मैक्सिको और नीदरलैंड के 4-4 पर्यटक ब्रिटेन के तीन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के दो-दो पर्यटक सवार हैं। इन सभी को कल बैगपाईपर बैंड की धुन और रेड कार्पेट स्वागत के साथ दिल्ली में शाही ट्रेन में बैठाया गया। शाही ट्रेन आज जयपुर पहुंची तो सभी का गांधीनगर स्टेशन पर पंरपरागत कच्ची घोडी़ नृत्य, नगाढ़े और शहनाई की मधुर धुन और सजे धजे हाथियों द्वारा पुष्प वर्षा करवाकर स्वागत किया गया। ट्रेन में भी स्टाफ के सदस्यों ने सांता क्लॉज का रूप घारण करके उपहार बांटे और ट्रेन में जिंगल्स भी बजाए गए। ट्रेन में सवार पर्यटकों का कहना है कि ये उनके जीवन का सबसे यादगार क्रिसमस होगा और ट्रेन के स्टाफ द्वारा मेहमाननवाजी ने इसे और भी शानदार बना दिया है। पैलेस ऑन व्हील्स का क्रेज बरकरार:
देश में एनआरसी और यूरोप में आर्थिक मंदी के बाद जहां देश में दूसरी ट्यूरिस्ट ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस, डेक्कन ओडीसी, गोल्डन चैरियट या तो बंद हैं या नाममात्र के पर्यटकों के साथ चल रही हैं, वहीं पैलेस ऑन व्हील्स का देश विदेश के सैलानियों में क्रेज बरकरार है। इस सत्र में क्रिसमस और न्यू ईयर ट्यूर पर 82 पर्यटक हैं। वहीं अगले ट्यूर के लिए भी 65 सैलानियों की एडवांस बुकिंग मिल चुकी है। ट्रेन की आईटरनरी, मेहमाननवाजी और हैरिटेज लग्ज़री के विदेशी पर्यटक तो दीवाने हैं। शाही ट्रेन के महाप्रबंधक प्रदीप बोहरा का कहना है कि पावणों को राजस्थानी परंपरा के साथ हैरिटेज लग्जरी के जरिए प्रदेश की सांस्कृतिक झलक दिखाना सैलानियों में उत्साह भर देता है। क्रिसमस के लिए ट्रेन में विशेष सजावट की गई है। डिनर, डीजे, डांस, बार बेक्यू, प्लम पुडिंग, टर्की और आतिशबाजी का विशेष इंतजाम किया गया है। जैसलमेर में ग्रांड क्रिसमस सेलिब्रेशन होगा। सांस्कृतिक राजदूत:
पैलेस ऑन व्हील्स देश प्रदेश की सांस्कृतिक राजदूत साबित हो रही है। शाही ट्रेन में लगातार पर्यटक आने से पर्यटन उद्योग को भी मजबूती मिली है। कहा जा सकता है कि पैलेस ऑन व्हील्स पर्यटन निगम ही नहीं प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन के लिए जरूरी बन गई है।