PM Modi Austria Visit / PM मोदी का ऑस्ट्रिया में जोरदार स्वागत, चांसलर कार्ल नेहमर ने लगाया गले और खींची सेल्फी

रूस की यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत हुआ है। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी के वियना पहुंचते ही उन्हें गला लगा लिया और प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी खींची। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया में अपने इस शानदार स्वागत के लिए कार्ल नेहमर का एक्स पर धन्यवाद किया है साथ ही उस पल की कई खास तस्वीरों को भी शेयर किया है।

Vikrant Shekhawat : Jul 10, 2024, 08:10 AM
PM Modi Austria Visit: रूस की यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत हुआ है। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी के वियना पहुंचते ही उन्हें गला लगा लिया और प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी खींची। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया में अपने इस शानदार स्वागत के लिए कार्ल नेहमर का एक्स पर धन्यवाद किया है साथ ही उस पल की कई खास तस्वीरों को भी शेयर किया है। 

पीएम मोदी ने लिखा "चांसलर कार्ल नेहमर गर्मजोशी से स्वागत के लिए आपका बहुत धन्यवाद। मैं कल के लिए भी हमारी चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं। हम दोनों देश वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।" वहीं ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने भी एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वियना में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना हमारे लिए खुशी और सम्मान की बात है। ऑस्ट्रिया और भारत मित्र होने के साथ आपसी भागीदार भी हैं। मैं आपकी इस यात्रा के दौरान अपनी राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूँ!

ऑस्ट्रिया में क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम 

सुबह 10 बजे से 10 बजकर 15 मिनट के दौराम पीएम मोदी का स्वागत। इसके बाद पीएम मोदी गेस्टबुक पर हस्ताक्षर करेंगे। 10.15 से 11 बजे के दौरान पीएम मोदी प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। 11-11.20 मिनट पर पीएम मोदी प्रेस वक्तव्य देंगे। 11.30 से 12.15 के बीच पीएम मोदी ऑस्ट्रिया-भारत सीईओ बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद 12.30-1.50 बजे के दौरान वह ऑस्ट्रिया के चांसलर के साथ लंच करेंगे। दोपहर 2 बजे से ढाई बजे ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन के साथ बातचीत करेंगे। 3.40 से 4.30 बजे तक ऑस्ट्रियाई हस्तियों के साथ बैठकें करेंगे। शाम पांच बजे प्रेस वार्ता होगी। शाम 7.00-7.45 के दौरान सामुदायिक कार्यक्रम है। इसके बाद रात 8 बजकर 15 मिनट पर पीएम मोदी स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।