दहेज हत्या / गर्भवती पत्नी को एसिड पीने को मजबूर किया, मौत होने के बाद पति फरार हो गया

तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक गर्भवती महिला को दहेज के लोभी उसके पति ने एसिड पीने को मजबूर कर दिया। जब पत्नी की मौत हो गई तो पति घर से भाग निकला। पुलिस के अनुसार यह दुखद घटना वरणी मंडल के राजपेट थांडा में बुधवार को हुई। आरोपी तरुण की चार साल पहले मृतका कल्याणी से शादी हुई थी। तीन माह पहले जब कल्याणी गर्भवती हुई तो तरुण ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक गर्भवती महिला को दहेज के लोभी उसके पति ने एसिड पीने को मजबूर कर दिया। जब पत्नी की मौत हो गई तो पति घर से भाग निकला। 


पुलिस के अनुसार यह दुखद घटना वरणी मंडल के राजपेट थांडा में बुधवार को हुई। आरोपी तरुण की चार साल पहले मृतका कल्याणी से शादी हुई थी। तीन माह पहले जब कल्याणी गर्भवती हुई तो तरुण ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह अपने मायके वालों से और पैसा व दहेज लाने की मांग करने लगा। 


मंगलवार को भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान तरुण ने कल्याणी को एसिड पीने के लिए मजबूर कर दिया। जब कल्याणी की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए निजामाबाद के सरकारी अस्पताल लेकर गए। बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद कल्याणी के रिश्तेदारों ने आरोपी तरुण के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने उसे एसिड पीने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 302, 304 बी व 498 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।