- भारत,
- 30-Dec-2022 11:58 PM IST
Sachin Pilot : राजस्थान कांग्रेस से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। सचिन पायलट को अगले एक-दो दिनों में मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। कांग्रेस हाईकमान ने सचिन पायलट की ताजपोशी की तैयारी शुरू कर दी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान कांग्रेस के तमाम विधायकों को पार्टी हाईकमान ने तलब कर लिया है। कांग्रेस के विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि इस पूरे ऑपरेशन की बागडोर खुद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संभाल रहे हैं। उम्मीद है कि अगले एक या दो दिनों में सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री घोषित किए जाएंगे। इतना ही नहीं राहुल गांधी के शिविर से अशोक गहलोत को दो टूक जवाब दे दिया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद छोड़ दें या फिर कांग्रेस छोड़नी पड़ेगी।
कांग्रेस ने सारे विधायक जयपुर बुलाए, राहुल कर रहे निगरानीसचिन पायलट की ताजपोशी की तैयारी शुरू हो गई हैं। सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा जल्दी होने वाली है। कांग्रेस के सभी विधायकों को जयपुर बुलाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 2 दिन बाद राजस्थान की राजनीति में बड़ा बदलाव होने वाला है। राहुल गांधी खुद मिनट दर मिनट मोनिटरिंग कर रहे हैं। अशोक गहलोत को दो टूक निर्देश दिए गए हैं, पद छोड़ो या पार्टी। आपको बता दें कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी ने सचिन पायलट और अशोक गहलोत से एकांत में लंबी चर्चा की थी। इसके बावजूद अशोक गहलोत के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। अब दो दिन पहले राज्य सरकार और पार्टी की बड़ी बैठकों से सचिन पायलट को दूर रखा गया। जिससे यह संदेश गया कि अशोक गहलोत के व्यवहार में बदलाव नहीं आ रहा है। वह केंद्रीय नेतृत्व के सामने अड़ियल रुख अपनाए हुए हैं।ज्योतिरादित्य और जितिन के बाद सचिन को नहीं खोना चाहते राहुलकांग्रेस में राहुल गांधी कैंप पिछले कुछ वर्षों के दौरान बेहद कमजोर पड़ा है। उनके तीन सबसे खास युवा तुर्कों को नुकसान उठाना पड़ा। पहले मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को अलविदा कहा, इसके बाद उत्तर प्रदेश में जितिन प्रसाद रुखसत हो गए। अब पिछले करीब 2 वर्षों से सचिन पायलट को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि अब राहुल गांधी किसी भी सूरत में सचिन पायलट को खोना नहीं चाहते हैं।