- भारत,
- 24-Dec-2024 10:56 PM IST
Governor of Bihar: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल पदों में बड़ा फेरबदल करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनकी जगह हरिबाबू को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, दो अन्य राज्यों के राज्यपालों को भी बदला गया है।
राज्यपालों की नई नियुक्तियां
राष्ट्रपति ने इन राज्यों में नई नियुक्तियां की हैं:- ओडिशा: रघुबर दास के स्थान पर हरिबाबू को नया राज्यपाल बनाया गया।
- मिजोरम: जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- केरल: राजेंद्र विश्वनाथ को केरल का नया राज्यपाल बनाया गया।
- बिहार: आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- मणिपुर: पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया।