- भारत,
- 26-Jan-2024 08:39 AM IST
- (, अपडेटेड 26-Jan-2024 08:42 AM IST)
Republic Day 2024: देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. हमेशा की तरह, सभी की निगाहें वार्षिक गणतंत्र दिवस परेड पर हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारत की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विविधता प्रदर्शित की जाएगी. इस साल की परेड के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं. वहीं, गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1,132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है. बता दें कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था.देश के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आज ‘महिला सशक्तीकरण’ पर केंद्रित 26 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इन झांकियों में सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भूमिका से लेकर महिला वैज्ञानिकों के योगदान की झलक मिलेगी। देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस की देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. जय हिंद!कर्तव्य पथ पर परेड दिखेगी ये खास झलक
- फ्रांसीसी राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि
- परेड में दिखेगा भारतीय नारी शक्ति का जलवा
- परेड में शामिल होंगी करीब 80 फीसदी महिलाएं
- सेना की आर्टिलरी महिला ऑफिसर भी शामिल
- मिडियम रेंज की सर्फेस टू एयर मिसाइल सिस्टम
- पहली बार आर्मी, नेवी और IAF का महिला दस्ता
- परेड में दिखेगा CRPF का ऑल वूमेन दस्ता
- BSF के ऊंट पर सवार दस्ते में भी महिलाएं
- परेड में हिस्सा लेगा फ्रांस का मार्चिंग दस्ता
- फ्रांसीसी फाइटर जेट राफेल भी भरेंगे उड़ान