- भारत,
- 12-Feb-2023 05:36 PM IST
Delhi-Mumbai Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के दौसा में देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के पहले फेज का उद्धाटन किया है। पीएम मोदी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड को राष्ट्र को समर्पित किया है। सोहना और दौसा के बीच की दूरी 246 किलोमीटर है, जबकि भारत के दो प्रमुख शहरों को जोड़ने वाला पूरा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे 1,380 किलोमीटर लंबा है।6 राज्यों से गुजरने वाला ये एक्सप्रेस वे मार्च 2024 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। अभी तक दिल्ली से जयपुर तक के सफर में लगभग 5 घंटे लगते थे अब यह समय घटकर लगभग साढ़े 3 घंटे का हो जाएगा। इस एक्सप्रेस वे से देश की राजनीतिक राजधानी दिल्ली से आर्थिक राजधानी मुंबई तक का सफर महज 12 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।किन-किन राज्यों से गुजरेगा सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे?
- दिल्ली- 9 KM
- हरियाणा- 130 KM
- राजस्थान- 374 KM
- मध्य प्रदेश- 245 KM
- गुजरात- 423 KM
- महाराष्ट्र- 169 KM